Hindi News

indianarrative

पीएसएल में मुंबई इंडियंस का ग्लव्स पहनकर खेलते दिखे रदरफोर्ड

पीएसएल में मुंबई इंडियंस का ग्लव्स पहनकर खेलते दिखे रदरफोर्ड

PSL franchise Karachi Kings player Sherfane Rutherford: वेस्टइंडीज के आलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कराची किंग्स की ओर से खेलते समय आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहने हुए देखे गए (Sherfane Rutherford spotted wearing Mumbai Indians gloves in Pakistan Super League)। इससे पहले, उन्हें कराची एयरपोर्ट पर मुंबई इंडियंस की जर्सी में भी देखा गया था। कराची किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए रदरफोर्ड का फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया था।

रदरफोर्ड को आईपीएल-13 में मुंबई इंडियंस की ओर से एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 10 नवंबर को आईपीएल समाप्त होने के बाद वह पीएसएल के प्लेऑफ में खेलने पहुंचे थे।

रदरफोर्ड को कराची किंग्स ने शनिवार को मुल्तान सुल्तान के खिलाफ क्वालीफायर-1 में अंतिम एकादश में शामिल किया था। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच हालांकि सुपर ओवर में चला गया, जहां रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के ग्लव्स को पहनकर बल्लेबाजी करते नजर आए।

उनका यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और फिर फैन्स ने कराची किंग्स की टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने ट्विटर पर कहा, " रदरफोर्ड कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस का ग्लव्स इस्तेमाल करते हैं।" दूसरे फैन ने कहा, "क्या आप जानते हैं कि रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस का ग्लव्स पहनकर खेलते हैं।".