Hindi News

indianarrative

निकट भविष्य में खेल गतिविधियां शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार: रिजिजू

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का दौरा किया और वहां जारी काम का जायजा लिया। खेल मंत्री ने कहा कि वह निकट भविष्ट में खेल गतिविधियां शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कोविड-19 के कारण देश में खेल गतिविधियां मार्च के मध्य से बंद थीं।

इसी महीने की शुरुआत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तमाम केंद्रों पर हॉकी, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स की राष्ट्रीय शिविर शुरू हो चुके हैं।

रिजिजू ने स्टेडियम घूमते हुए अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "खिलाड़ियों की मैदान पर और प्रतिस्पर्धी खेल में वापसी जारी की गई सख्त गाइडलाइंस के मुताबिक ही होगी। मैं इस बात से खुश हूं कि सभी तैयारियां अच्छी चल रही हैं और मैं निकट भविष्य में खेल गतिविधियां जल्दी शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
<blockquote class="twitter-tweet">
<p dir="ltr" lang="en">The return of the athletes to the playfields and competitive sports will be strictly as per the safety guidelines issued. I'm happy that all the preparations are going on well and eager to see real sporting actions in near future. <a href="https://t.co/3qNQrY9FB5">https://t.co/3qNQrY9FB5</a> <a href="https://t.co/Uax6d6C3uX">pic.twitter.com/Uax6d6C3uX</a></p>
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) <a href="https://twitter.com/KirenRijiju/status/1297875527684853767?ref_src=twsrc%5Etfw">August 24, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों की वापसी के लिए मैदानों को तैयार करने के लिए के प्रयास जारी हैं। मैंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम का जायजा लिया। यह स्टेडियम राष्ट्रीय राजधानी में है और खिलाड़ियों का मुख्य स्थल है।".