Hindi News

indianarrative

‘हम में से कोई भी धोनी के लिए खा सकता है गोली’, ऐसा क्यों बोल गए टीम इंडिया के ओपनर? जानें पूरी स्टोरी

KL Rahul

महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फिर भी उनके चाहने वालों की तादात कम नहीं हैं। भारतीय टीम का हरेक खिलाड़ी धोनी को अपना गुरू मानता है। धोनी ने कई खिलाड़ियों को मौका दिया। उनकी कप्तानी में कई खिलाड़ी खेले जो आज टीम इंडिया के स्टार प्लेयर हैं। धोनी क्रिकेट जगत के इकलौते ऐसे कप्तान में जिन्होंने आईसीसी के तीनों ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा जैसे प्लेयर्स को इंटरनेशनल लेवल पर धोनी ने काफी कुछ सिखाया। इस लिस्ट में एक नाम केएल राहुल का भी है। राहुल ने भले ही धोनी की कप्तानी में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन धोनी की खेल की समझ और उनके फैसलों ने राहुल पर भी काफी प्रभाव छोड़ा है। कर्नाटक के इस बल्लेबाज का कहना है कि जब भी कप्तान का नाम लिया जाता है तो उनके दिमाग में  सिर्फ धोनी का नाम आता है। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी बिना कुछ सोचे धोनी के लिए गोली खा सकते हैं।

'फोर्ब्स इंडिया' के साथ बातचीत करते हुए केएल राहुल ने धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'जब भी कोई कप्तान कहता है तो जो हमारे युग का पहला नाम दिमाग में आता है वह एमएस धोनी का है। हम सभी उनकी कप्तानी में खेले हैं। हां, उन्होंने काफी सारे टूर्नामेंट जीते हैं और देश के लिए काफी कुछ किया है, लेकिन मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि साथी खिलाड़ियों से सम्मान पाना होती है और हम में से कोई भी बिना दोबारा सोचे उनके लिए गोली खा सकता है।'