Hindi News

indianarrative

कड़कनाथ को हुआ 'कोरोना', धोनी को करोड़ों का नुकसान!

कड़कनाथ को हुआ 'कोरोना', धोनी को करोड़ों का नुकसान!

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बुरी खबर है। धोनी संन्यास के बाद से फॉर्मिंग में अपना हाथ आजमा रहे हैं। वो कड़क नाथ मुर्गे का पॉल्ट्री फॉर्म लगाने जा रहे थे। लेकिन बताया जाता है कि धोनी ने झाबुआ से जिन 2500 कड़कनाथ मुर्गे के चूजों का ऑर्डर दिया था, अब उनको मारा जा रहा है। उस फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

मंगलवार देर शाम सूचना मिलते ही नगर पालिका की गाड़ी और जेसीबी के साथ तहसीलदार और पशु विभाग के आला अधिकारी सुरक्षा किट पहनकर मौके पर पहुंचे। प्रोटोकॉल के मुताबिक फार्म में बचे हुए कड़कनाथ मुर्गों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि बर्ड फ्लू क्षेत्र के 1 किलोमीटर के क्षेत्र मे इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत जिंदा और मृत मुर्गों को जमीन के नीचे गाड़ा जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल नवंबर में इसी फार्म से 2000 कड़कनाथ चूजे मंगवाए थे। वे अपने रांची स्थित फार्म हाउस में इसकी फार्मिंग करते हैं। धोनी ने फार्म हाउस में डेयरी फॉर्मिंग के लिए साहीवाल नस्ल की गायें रखी हैं। साथ ही फिश फार्मिंग भी की जा रही है। इसके अलावा इसी फार्म में बत्तख और पॉल्ट्री फॉर्मिंग भी की जा रही है।.