Hindi News

indianarrative

Twitter की ‘गंदी’ हरकत, अब धोनी के साथ लिया पंगा, जनवरी में किया था आखिरी ट्वीट

MS Dhoni

ट्वीटर की हरकत दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। अब उसने क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के ट्विटर से ब्लू टिक हटा दिया है। ट्विटर पिछले 5, 6 महिनों में कई जानी-मानी हस्तियों के साथ ऐसा कर चुका है।  ट्विटर पर उनके करीब 8।2 मिलियन फॉलोअर हैं। धोनी ने बार 8 जनवरी को ट्वीट किया था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ कि ट्विटर ने ये फैसला क्यों लिया है।

धोनी भले ही ट्विटर पर एक्टिव न रहे पर उनके फैंस इसे लेकर काफी नाराज हैं। लोग जमकर ट्विटर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक के हटाए जाने को लेकर धोनी सुर्खियों में छाए हैं। धोनी हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। वजह यह है कि उनके शौक बाकियों से बेहद अलग हैं। कभी खेती तो कभी लुक की वजह से धोनी हमेशा में लाइमलाइट में रहते हैं।

रिटायर्मेंट के बाद भी धोनी को लेकर चर्चा होती रहती है। हाल में ही उनका नया हेयरस्टाइल वाला लूक वायरल हुआ था, जिसमें धोनी एक नए अवतार में दिखे थे। आपको बता दें कि धोनी जल्द ही मैदान पर खेलते दिखेंगे। यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिए एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग के कैंप से जुड़ेंगे।