Hindi News

indianarrative

फुटबॉल मैच के बीच में धोनी के पैरों पर गिरे पड़े रणवीर सिंह, बोले-बड़े भाई के चरणों में हमेशा…

फुटबॉल मैच के बीच में धोनी के पैरों पर गिरे पड़े रणवीर सिंह

क्रिकेटर और बॉलीवुड के स्टार का रिश्ते हमेशा से ही अच्छे रहे हैं। दोनों जगत के दिग्गज एक दूसरे की सम्मान करते हैं। कई हीरो खेल के काफी शौकीन है। खास कर के क्रिकेट का तो हर कोई दिवाना है। भारत में अगर आप क्रिकेट देखते हैं तो धोनी के फैन न हो ये हो ही नहीं सकता। भारत के इस पूर्व कप्तान का हर कोई दिवाना है। इसका एक नजारा आपको उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर मिल सकता है। मुंबई के एक स्टेडियम में धोनी और रणवीर सिंह साथ में फुटबॉल मैच खेलते नजर आए।

रणवीर सिंह और धोनी की फुटबॉल ग्राउंड से कुछ फोटोज़ और वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें वो महेंद्र सिंह धोनी को गले लगाते दिख रहे हैं। दोनों की ये दोस्ताना फोटोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल मैच जब रुका तब धोनी बेंच पर बैठे थे और रणवीर सिंह जमीन पर। इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, बड़े भाई के चरणों में हमेशा।

आपको बात दें कि धोनी और रणवीर दोनों ही ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं। यह क्लब सेलिब्रिटीज के बीच फुटबॉल मैच कराकर चैरिटी के लिए फंड जुटाने का काम करता है और साथ ही देश में फुटबॉल को बढ़ावा भी देता है। वहीं के फैंस धोनी को मैदान पर देखकर काफी खुश हैं। आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में खेला जाना है। यानी की माही एक बार फिर से एक्शन में दिखेंगे। दूसरे फेज का पहला मैच सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच ही खेला जाना है।