Hindi News

indianarrative

एमएस धोनी को हो गई ये अजीब बीमारी, पत्नी साक्षी ने किया खुलासा, कहा- नींद में करते हैं…

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी का हर कोई फैन है। धोनी संन्यास के बाद भी सभी के चहेते हैं। धोनी दिलदार है। यारों के यार है। एक अच्छे पिता है। एक अच्छे पति हैं। धोनी टीम इंडिया के कप्तान रहे तो उस रोल में भी फिट रहे। विकेट के आगे हो या पीछे, हर जगह उन्होंने कामयाबी की कहानी लिखी है। पर धोनी फिलहाल एक बीमारी की चपेट में हैं। धोनी की इस बीमारी के बारे में खुद उनकी पत्नी साक्षी ने बताया है।

अब आप सोच रहे होंगे की धोनी को आखिर हुआ क्या है। घबराएं नहीं धोनी बिलकुल ठीक हैं बस उन्हें नींद में  बड़बड़ाने की भी आदत है। जी हां, धोनी को लगे इस रोग का खुलासा उनकी पत्नी साक्षी ने खुद किया है। धोनी को नींद में बड़बड़ाने वाली समस्या कब और कैसे लगी वो बताएंगे। लेकिन पहले जरा धोनी की IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का शेयर किया डेढ़ मिनट का वीडियो देखिए। क्योंकि वीडियो को देखने को बाद आपको धोनी के नींद में बड़बड़ाने की आदत से जुड़े सारे सवालों के जवाब मिलेंगे।

 

CSK के शेयर वीडियो के आखिर में धोनी की पत्नी साक्षी उनके नींद में बड़बड़ाने वाली आदत का खुलासा करती है। साक्षी ने बताया कि धोनी हर वक्त सोचते रहते हैं। उनका दिमाग तेज है। वो पहले वीडियो गेम में मशगूल रहते थे। और अब PUBG खेला करते है। वो बेडरूम में भी PUBG को खेलते हैं। इस खेल की लत उन्हें ऐसी लगी है कि नींद में भी इसके बारे में बोलते रहते हैं। धोनी से जुड़ा ये सच बताने के अलावा उनकी पत्नी साक्षी ने कई और किस्से शेयर किए। 4 जुलाई को धोनी और साक्षी की शादी की 11वीं सालगिरह थी। इस खास मौके पर धोनी ने एक विनटेज कार साक्षी को गिफ्ट की है। इससे पहले धोनी अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने भी गए थे।