Hindi News

indianarrative

IPL2021: धोनी के लिए एक और बुरी खबर, पहले मैच में मिली हार और अब लगा तगड़ा जुर्माना

Dhoni

आईपीएल के दूसरे मैच कल चेन्नई को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विरेट से हराया। इस हार के बाद धोनी की मुश्किल कम होने के नाम नहीं ले रही। अब धोनी को जुर्माना देना पड़ सकता है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति की दोषी पाई गई।

आईपीएल ने ऐलान करते हुए कहा है कि, ‘चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी।’ ‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है, इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।’

आपको बता दें ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया।