Hindi News

indianarrative

धोनी ने की छक्कों की बारिश, मारे पांच गगन चुम्मी छक्के, फिर बॉल को भी ढूंढा, देखें वीडियो

धोनी ने की छक्कों की बारिश

आईपीएल जल्द ही शुरू होने जा रहा है। धोनी की टीम यूएई पहुंच गई है और प्रैक्टिस कर रही है। इस दौरान धोनी ने बल्ले से धमाका कर दिया है। धोनी ने 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए। जिससे बॉल मैदान के बाहर झाड़ियों में जाकर गिरी। ये छक्के इतने लंबे थे कि गेंद खो गई। धोनी ने टीम के बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ मिलकर बॉल ढूंढी।

दरअसल, इस ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को CSK ने मंगलवार को पोस्ट किया। वीडियो में धोनी 5 लंबे-लंबे सिक्स लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में धोनी ये बोलते हुए भी सुनाई देते हैं कि मैं 4 बॉल बोलकर 14 बॉल खेल गया। धोनी के शॉट्स को देखकर लगता है कि यह पूर्व भारतीय कप्तान फिलहाल शानदार फॉर्म में है। फैंस को उनसे IPL में ऐसे ही शॉट्स की उम्मीद है।

 

IPL 2021 को कोरोना के मामले सामने आने के बाद 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। तब तक लीग में 29 मैच हुए थे। बाकी के 31 मैच खेले जाने हैं।  ये मैच UAE के 3 स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा।