Hindi News

indianarrative

‘मूछें हो तो माही जैसी’ नए लुक में शिमला की पहाड़ियों में गजब ढहा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी! साक्षी ने शेयर किया वीडियो

MS Dhoni

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल शिमला की वादियों में हैं। वो वहां अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ हैं। शिमला की वादियों से जो तस्वीरें आईं हैं उसके बाद धोनी फिर से चर्चा में हैं। इस बार वे क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि अपने नए लुक के लिए चर्चा में हैं। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अक्सर फार्म में या किसी नए वेन्चर पर दिख जाते हैं। पर इस बार वे अपनी मूछों के लिए हेडलाइन में हैं।

धोनी फिलहाल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ शिमला में छुट्टियां मना रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन के नियमों में ढील दी गई है। ऐसे मौके पर वे परिवार के साथ बाहर घूमने निकले। वहीं, उनके चहेते फैन्स ने उन्हें पहचान लिया और फोटो भी खिंचवाई। फैन्स ने इन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो गईं।

धोनी की पत्नी साक्षी ने भी सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाले हैं। एक वीडियो में धोनी वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में धोनी बेटी जीवा के साथ पोज दे रहे हैं।

धोनी शिमला में वहां की ट्रेडिशनल टोपी भी पहने हुए दिखे। इसे कुल्लु टोपी भी कहा जाता है। धोनी ने फैन्स के साथ फोटो खिंचवाकर सरप्राइज भी दिया। इस दौरान धोनी ने अपने फैन्स को ऑटोग्राफ भी दिए। साथ ही शिमला में बने बैट की तारीफ भी की। इतना ही नहीं शिमला के मेहली स्थित बैट कंपनी DA स्पोर्ट्स के संचालक वीनू दीवान भी धोनी से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात में उन्होंने धोनी को 4 क्रिकेट बैट भी गिफ्ट किए।