Hindi News

indianarrative

धोनी को फैन ने दी सलाह, ‘ट्विटर नहीं बैटिंग पर ध्यान लगाओ’, माही के जवाब ने जीता दिल

MS Dhoni

पूर्व कप्तान धोनी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं। वो अपनी जिंदगी में मस्त रहते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपने कप्तानी करियर में आईसीसी की एक से बढ़कर एक ट्रॉफी अपने नाम की है। धोनी भारत में सबसे चाहने वाले क्रिकेटर हैं।

धोनी का एक 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल, साल 2012 में एक फैंस ने धोनी को ट्विटर पर अपनी बैटिंग पर ध्यान लगाने के लिए कहा था, जिसका माही ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। जुलाई 2012 में धोनी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। ट्विटर पर एक यूजर ने उस दौरान धोनी को अपनी बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा था।

 

इसके बाद धोनी के जवाब ने ट्विटर पर महफिल लूट ली। धोनी ने उस ट्रोलर के मजे ले लिए और उससे कुछ टिप्‍स भी मांगे। धोनी ने कहा कि सर, हां सर, कोई टिप्‍स सर। उनका यह ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है। धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने रांची वाले फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं।

 

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी। जब धोनी ने टीम की कप्तानी संभाली तो उनके पास कई चुनौतियां थी। जैसे की युवाओं को मौका देना और भविष्य के लिए टीम का निर्माण करना। धोनी ने उन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए। भारत ने धोनी की कप्तानी में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बनने का स्वाद चखा।