Hindi News

indianarrative

महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया मेहमान ‘चेतक’, पत्नी साक्षी ने शेयर की पहली तस्वीर

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी के घर नया मेहमान आया है। इस नए मेहमान की तस्वीर पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल धोनी के घर एक नया घोड़ा आया है, जिसका नाम चेतक है। शाक्षी ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की इसकी जानकारी दी है।

वीडियो में एक काला रंग का घोड़ा (Chetak) दिखाई दे रहा है जो सफेद डॉगी के साथ फॉर्महाउस में खेलता हुआ नजर आ रहा है। साक्षी ने वीडियो का कैप्शन लिखा, 'घर में आपका स्वागत है चेतक। जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किया जा रहा है।'

बता दें कि धोनी का रांची में फार्म हाउस है, जहां वह स्‍ट्राबेरी, ओल से लेकर तमाम सब्जियां उगाते हैं। धोनी के ऑर्गेनिक खेती की चर्चा पूरी दुनिया में है। यहां उपजाई गई सब्जियां दुबई और दूसरे देशों में एक्‍सपोर्ट की जाती हैं। चेतक भी इसी फार्म हाउस का हिस्सा हो गया है। आईपीएल सस्पेंड होने के बाद धोनी अब अपने गृहनगर रांची लौटेंगे। धोनी का बाइक का शौक जगजाहिर है लेकिन अब शायद वह घुड़सवारी का भी लुत्फ उठाते हुए नजर आएंगे।