Hindi News

indianarrative

दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार लगाया जीत का खिताबी पंच

दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार लगाया जीत का खिताबी पंच

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-13 के फाइनल में 5 विकेट से जीत दर्ज कर पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। आईपीएल के 13 सीजन में एमआई की ये पांचवीं जीत है। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टीम ने साबित कर दिया है कि वो इस लीग की सबसे महान टीम है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 में भी खिताब अपने नाम किया था। दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल में खेल रही थी। दिल्ली कैपटिल्स द्वारा रखे गए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। दिल्ली के ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।

अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।.