Hindi News

indianarrative

IPL 2021: सिर्फ 48 घंटे में पोलार्ड ने पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, दिखाई ऐसी पावर कि दहल गए धोनी के शेर

IPL 2021

आईपीएल के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिखाया की क्यों वो चैंपियन टीम है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पोलार्ड का तूफान आया। इस तूफान में चेन्नई उड़ गई। कल के मैच में मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के हिरो रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड। उन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली। पोलार्ड ने 8 छक्के और 6 चौके जड़े। इस जोरदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 

इसके साथ ही पोलार्ड ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल के इस सीजन की ये सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ा। शॉ को पीछे छोड़ा। शॉ ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। ओवरऑल आईपीएल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2018 के सीजन में 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

इससे पहले पोलार्ड ने साल 2016 में मुंबई में केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ा था वहीं मुंबई के बल्लेबाज ईशान किशन ने साल 2018 में कोलकाता में केकेआर के खिलाफ 17 ही गेंदों पर पचासा पूरा किया था। हार्दिक पंडया ने 2019 में कोलकाता के खिलाफ इतने ही गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। चेन्नई ने 4 विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में मुंबई टीम ने आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

पोलार्ड ने 34 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसके अलावा पोलार्ड ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। मुंबई की ओर से ओपनर डी कॉक ने 38 वहीं रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए जबकि क्रुणाल पंडया 32 रन बनाकर आउट हुए।