Hindi News

indianarrative

पापा धोनी से आगे जाएगी बेटी जीवा, नन्हीं सी उम्र में किया ये कारनामा!

पापा धोनी से आगे जाएगी बेटी जीवा, नन्हीं सी उम्र में किया ये कारनामा!

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बिटिया जीवा एक बार फिर चर्चा में हैं। जीवा के विडियो देख कर लोगों को बड़ा आनंद आता है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी और जीवा एक विज्ञापन में साथ नजर आ रहे हैं। जीवा एक बिस्किट के विज्ञापन में पापा के साथ हैं।

धोनी बेशक जुलाई 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने और 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हों, लेकिन आज भी फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। फैन्स अक्सर उन्हें विज्ञापन में देखते रहते हैं।

<strong>बिस्किट के विज्ञापन में धोनी तो हैं ही लेकिन खास बात यह है कि उनकी पांच साल की बेटी जीवा की विज्ञापन में अपनी डेब्यू हो रही है। इस बिस्किट ब्रांड ने खुद सोशल मीडिया के जरिये आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि जीवा और धोनी उनके लिए एक साथ विज्ञापन कर रहे हैं। </strong>

वहीं, पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले एमएस धोनी अभी भी एक दर्जन से ज्यादा ब्रैंड के लिए प्रमोशन करते हैं। अब उन्होंने अपनी अगली डील जीवा के साथ साइन की है। यानी जीवा का एक्टिंग डेब्यू पापा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए ही होगा।

आपको बता दें कि धोनी की तरह ही जीवा की भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।  इंस्टाग्राम पर जीवा धोनी को 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी एक-एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों की संख्या में कमेंट आते है।.