Hindi News

indianarrative

इंग्लैंड में यह भारतीय बल्लेबाज ठोकेगा दोहरा शतक, पाकिस्तानी पूर्व कप्तान रमीज राजा ने की भविष्यवाणी

इंग्लैंड में यह भारतीय बल्लेबाज ठोकेगा दोहरा शतक

आईसीस टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। भारतीय टीम इसके लिए जमकर तैयारी कर रही है, मुंबई के होटल में क्‍वारंटाइन चल रही टीम इंडिया इस दौरान भी होटल में ही अपनी प्रैक्टिस बरकरार रखी हुई है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का कहना है कि रोहित लगा सकते हैं दोहरा सतक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा कि रोहित और गिल का आक्रामक अंदाज भारत के लिए जोखिम भरा नहीं होगा। रोहित अगर चल गए तो वह दोहरा शतक जमा सकते हैं। इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान रमीज कहा कि, 'यह जोखिम भरा नहीं है, अगर आपके पास कोई सलामी जोड़ी होती है तो आपको उनके समर्थन की जरूरत होती है। अगर रोहित शर्मा चल गए तो वह दोहरा शतक जमा सकते हैं। आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, आपको वहां जाकर अपना खेल खेलने की जरूरत है। आक्रामक होना जरूरी है। भारतीय बल्लेबाजों का आधार यही है क्योंकि उनकी सोच आक्रामक है।

इसके आगे रमीज ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को पारी की शुरुआत में थोड़ी समस्या हो सकती है। लेकिन उनको लगता है कि रोहित और गिल को शुरुआती एक घंटे हल्के हाथ से खेलना होगा। एक बार जब वह स्थिति को समझ जाएंगे तो वह अपना नैचुरल खेल खेल सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि, अगर हाफ-वॉली है तो आपको उसे ड्राइव करना होगा, चाहे आप इंग्लैंड में हो या भारत में, हां, शुरुआती एक घंटे आपको हल्के हाथ से खेलना होगा, लेकिन एक बार जब आप सैट हो जाएं तो बल्लेबाजी के उसूल 100 साल से नहीं बदले हैं।

भारत के पास होंगे चार सलामी बल्लेबाज

बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम का ऐलान हो चुका है। टीम में चार सलामी बल्लेबाजों को जगह दी है। भारत के पास जो चार विकल्प हैं उनमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के नाम शामिल हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा के मुताबिक रोहित और गिल को पारी की शुरुआत करनी चाहिए।