Hindi News

indianarrative

Ravi Shastri का बड़ा खुलासा, बोले- टीम इंडिया को है इस चीज का चस्का, यकीन नहीं तो ऑस्ट्रेलिया वालों से पूछ लो

रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, बोलों- टीम इंडिया को है इस चीज का चस्का

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से हटने के बाद रवि शास्त्री इस वक्त अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। भारतीय टीम इस वक्त अपने साउथ अफ्रीका दौरे पर है और इस दौरे की  कमेंट्री को लेकर कहा जा रहा है कि रवि शास्त्री कर सकते हैं या फिर एक्सपर्ट की भूमिका में जुड़ सकते हैं। इस सीरिज के शुरू होने से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पूरी तरह से बदले हुए नजर आ रहे हैं। रवि शास्त्रि ने कहा है कि, भारतीय टीम को हर काम पहली बार करने का चस्का है। चाहो तो ऑस्ट्रेलिया वालों से पूछ लो।

यह भी पढ़ें- Test Series शुरू होने से पहले ही साउथ अफ्रीका में इस धुरंधर का खौफ

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया ने रवि शास्त्रि का एक विज्ञापन जारी किया है। जिसमें उनके नए भूमिका के संकेत मिल रहे हैं। इसमें रवि शास्त्री दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम की ओर से पहली बार किए गए कारनामों की जानकारी देते हुए अबकी बार सीरीज जीतने की उम्मीद लगाते दिख रहे हैं। साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया फतेह का रेफरेंस भी दे रहे हैं। इसमें वो सूप बनाते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि आप लोगों ने उन्हें पहली बार इस अवतार में देखा है। लेकिन अगर पहली बार होने वाली चीजों की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका में इस तरह की बातों की लंबी लिस्ट है।

उन्होंने कहा कि, 1992 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला। यह हैंडसम लड़का (अपनी उस दौरान की तस्वीर को दिखाते हुए) उस टीम का हिस्सा था। मैं उतना बूढ़ा लगता नहीं? जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट मैच जीता तब राहुल द्रविड़ कप्तान थे। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है लेकिन इस भारतीय टीम को हर काम पहली बार करने का चस्का है। चाहो तो ऑस्ट्रेलिया वालों से पूछ लो।