Hindi News

indianarrative

Rohit Sharma को पछाड़ ये धुरंधर खिलाड़ी बना 2021 का ‘सिक्सर किंग’- देखें कितने ठोके छक्के

Team India को मिला 'सिक्सर किंग'

भारतीय क्रिकेट टीम में इस बार रोहित शर्मा के नाम सिक्सर किंग का टैग नहीं लगा है। हालांकि, छक्के मारने में रोहित शर्मा पीछे नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड रोहति के ही नाम है। लेकिन अब टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ये टैग अपने नाम किया है। 2021 में सबसे ज्यादे छक्के जड़ने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को भी छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- विवादों के बीच Ravi Shastri ने कहा- टेस्ट में बेस्ट हैं कोहली

ऋषभ पंत ने इस साल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 36 छक्के जमाए हैं और भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। पंत ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 15 और वनडे में भी सबसे ज्यादा 11 छक्के इस साल जमाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 10 छक्के जमाए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने, इस साल 34 छक्के ही जड़ें और पंत के बाद वो दूसरी नंबर पर हैं। रोहित ने टी20 में सबसे ज्यादा 23 छक्के ठोके हैं, जबकि टेस्ट में 11 छक्के लगाए हैं। और सबसे बड़ी हैरान की बात यह है कि उन्होंने वनडे में एक भी छक्का नहीं लगाया।

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने ठोंका तूफानी दोहरा शतक, जड़े 5 छक्के और 37 चौके

इसके साथ ही ऋषभ पंत और रोहित शर्मा इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल हैं।तीनों फॉर्मेट की कुल 35 पारियों में रोहित शर्मा ने 1420 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 3 का रहा है और 2 शकत, 9 अर्थशकत ठोके हैं। ऋषभ पंत ने कुल 31 पारियां खेली है जिसमें 41.30 की औसत से 1074 रन बनाए बैं, इसमें उन्होंने 1 शकत और 7 अर्धशतक जड़ा है।