Hindi News

indianarrative

IPL 2021: कोरोना से बेफिक्र मुंबई इंडियंस ने मराठी सॉंग पर लगाए ठुमके

Rohit Sharma Dance with Team Mates

एक तरफ जहां बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट कोरोना के कहर से परेशान हैं तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम माहौल को हल्का बनाने के लिए मराठी सॉंग थिरक रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम में उत्साह भरने के लिए इसका आयोजन किया था।

मुंबई इंडियंसके कप्तान रोहित शर्माका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्याऔर सूर्यकुमार यादवके साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

 

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ियों का डांस वाले इस वीडियो को अपलोड किया है। मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी फेमस मराठी सॉन्ग 'एक नारळ दिलाय…' पर ठुमकते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डांस वाले इस वीडियो को फैंस का काफी पसंद कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 में छठी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में रेकॉर्ड 5 बार खिताब जीत चुकी मुंबई आईपीएल 14 में अपने अभियान की शुरुआत 9 अप्रैल को विराट कोहलीकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी।

आईपीएल के आगामी सीजन का आयोजन देश के छह अलग अलग शहरों में होगा। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग में कुल 56 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। खिताबी मुकाबले में रोहित के बल्ले से 68 रन की पारी निकली थी।