Hindi News

indianarrative

Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar लेकर आए ये बड़ी खुशखबरी, सुन गर्व से फूला परिवार

courtesy google

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी अभी तक कोई दूसरा नहीं आया है। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की राह पकड़ इतिहास रचने की कोशिशों में जुट गए है। इस कड़ी में उन्हें पहली सफलता मिली है। दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर पहली बार मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में चुने गए है। अर्जुन 13 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू करेंगे। उन्हें पहली बार भारतीय क्रिकेट में फर्स्ट क्लास मैच खेलने का मौका मिला है। अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan पर 250 करोड़ का माहानि केस दर्ज कराने वाले मशहूर प्रोड्यूसर Vijay Galani का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस

फरवरी 2021 में हुई आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा था। एक सीजन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया। अगले महीने आईपीएल 2022 की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को एक बार फिर से खरीदा जाएगा। मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम की कमान सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को दी गई है। वह शुरुआती दो मैचों में मुंबई की क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे। मुंबई 41 बार का रणजी चैंपियन हैं। मुंबई क्रिकेट संघ यानी एमसीए ने रणजी ट्राफी के लिए मुंबई की टीम का ऐलान किया है, जिसके कप्तान ओपनर पृथ्वी शॉ हैं। इसी 20 सदस्यीय टीम में अर्जुन तेंदुलकर को भी चुना गया है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: नए साल पर बनना है मालामाल तो फॉलो करना शुरू कर दें वास्तु शास्त्र, जानें किन उपायों से बन जाओगे लखपति

पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलेगा। मुंबई की टीम को 13 से 16 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ और 20 से 23 जनवरी को कोलकाता में दिल्ली के खिलाफ दूसरा मैच खेलना है। इस टीम में पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्टन डायस और अर्जुन तेंदुलकर शामिल है।