Hindi News

indianarrative

41 या 46…? क्या है अफरीदी की असली उम्र, जन्मदिन के दिन कन्फ्यूज हुए फैंस, कर दिया ट्रोल

Shahid Afridi

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद अफरीदी की उम्र को लेकर लोगों के मन में डाउट है। आज उनके जन्मदिन के दिन सोशल मीडिया पर लोग उनकी असली उम्र के बारे में पूछ रहे हैं। हालांकि अफरीदी का दावा है कि वो 44 साल के हैं।

कई वेबसाइट्स पर शाहिद अफरीदी की उम्र 41 साल बताई जा रही है। इसके बाद उनके फैंस यह सोच रहे हैं कि आखिर इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की असली उम्र क्या है। लोगों को इस बात पर और भी संदेह हो गया है कि आखिर उनका असल जन्मदिन क्या है क्योंकि उन्होंने अपनी ऑटो बायोग्रफी में जन्म का साल अलग बताई है।

सोमवार को आफरीदी ने ट्वीट कर प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके जन्मदिन पर संदेशों के लिए धन्यवाद दिया। आफरीदी ने साथ ही लिखा कि वह सोमवार को 44 साल के हो गए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार आफरीदी का जन्म 1 मार्च 1980 को हुआ था, अर्थात उनकी उम्र 41 साल है।

 

पाकिस्तान के पत्रकार ने उनके जन्मदिन पर लिखा, 'शाहिद अफरीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। रिकॉर्ड में उनकी उम्र 41 है, ऑटोबायोग्राफी 46 कहती है, और अब हमारे पास 44 है!' 

शाहिद अफरीदी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 16 साल 217 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए 1996 में डेब्यू किया था। 1996 में नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 37 गेंदों में शतक जड़ने के समय वह 16 साल के नहीं थे।