Hindi News

indianarrative

क्रिकेटर शिवम दुबे ने गर्लफ्रेंड अंजुम खान से किया निकाह, पत्नी के साथ दुआ मांगते आए नजर

शिवम दुबे ने गर्लफ्रेंड अंजुम खान से रचाई शादी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube Marriage) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दुबे ने शुक्रवार को अपनी शादी का ऐलान ट्विटर पर किया। उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी शेयर की। शिवम दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाज भी निभाए और पत्नी अंजुम खान के साथ दुआ मांगी।

एक तस्वीर में शिवम दुल्हन संग दुआ मांगते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में शिवम और उनकी पत्नी एक दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस शादी में हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाजों की झलक साफ दिखी। बता दें कि शिवम टीम इंडिया के एक वन-डे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, अलग-अलग टीमों के साथ 21 आईपीएल में भी अपना प्रदर्शन किया है। इस वक्त शिवम राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं।    

 

शिवम दुबे तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के दौरान बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए थे। शिवम ऐसा कारनामा दो बार कर चुके हैं। इससे पहले वह टी-20 मुंबई लीग में प्रवीण तांबे के एक ओवर में पांच छक्के जड़ चुके हैं।