Hindi News

indianarrative

IPL से पहले मैदान पर लौटेगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान, अर्जुन तेंदुलकर ने भी दिखाएंगे दम

IPL से पहले मैदान पर लौटेगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान

मुंबई में भारतीय क्रिकेटरों का फिटनेस ट्रेनिंग कैंप लगने वाला है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 45 संभावित खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। ये सभी खिलाड़ी आने वाले रणजी सीजन के लिए भी मुंबई की टीम का चेहरा होंगे। कंधे की चोट से उबर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मुंबई क्रिकेट संघ ने फिटनेस शिविर के लिए 45 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। 45 खिलाड़ियों रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे जैसे मुंबई क्रिकेट के बडे़ नाम हैं।

26 वर्षीय श्रेयस अय्यर मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेल पाया था। आईपीएल को कोविड-19 मामलों के कारण बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। अय्यर के अलावा सलिल अंकोला की अगुवाई वाली मुंबई की चयन समिति ने भारतीय टीम के नियमित सदस्यों रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और पृथ्वी साव को भी शिविर के लिए चुना है।

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को भी टीम में रखा गया है। एमसीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘फिटनेस शिविर का कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा।’