Hindi News

indianarrative

उफ्फ! इस लॉकडाउन ने द ग्रेट खली को बना दिया ‘नाई’, घर में खाली पड़े-पड़े बच्चों के काट रहे बाल

photo courtesy Google

वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर 'द ग्रेट खली' सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहते है। 'द ग्रेट खली' का असली नाम दलीप सिंह राणा है। वो अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते है। कभी अपनी दिनचर्या तो कभी अपने परिवार के साथ बिताए हुए मस्ती के पल इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर करते है। एक बार फिर 'द ग्रेट खली' ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। 

वायरल हो रहे वीडियो में 'द ग्रेट खली' एक लड़के का अनोखा हेयर कट कर रहे है। हेयरस्टाइल को देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। सोशल मीडिया पर खली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि जब भी वो कोई फोटो शेयर करते हैं तो उस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते है। उनके पोस्ट को देखकर खली को लोगों के पुराने दिनों की याद आ गई है। वहीं लोग खली के लंबे चौड़े शरीर को देखकर ऐसी डिमांड करते हैं, जिन पूरा करने किसी के वश में नहीं… इसलिए सोशल मीडिया पर 'खली ये आप कर दो' का ट्रेंड जमकर पॉपुलर हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली न केवल अपने विशाल आकार के लिए लोगों की जिज्ञासा का कारण बने रहते है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग से दूर रहने के बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। आज भी वह लोगों के दिलों में बसते है। आपको बता दें, हाल ही में द ग्रेट खली कोडब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। यही नहीं, उन्होंने द अंडरटेकर, केन, बिग शॉ, जॉन सीना और शॉन माइकल्स और अन्य जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-माने डब्ल्यूडब्ल्यूई नामों को पछाड़ा है और उनके साथ शानदार मैच लड़े है।