Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: ‘चक दे इंडिया’, भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से धोया

Tokyo Olympics 2020

टोक्टो ओलंपिक के 7वें दिन सुबह-सुबह अच्छी खबर आई है। भारत ने चैंपियन टीम अर्जेंटीना को धो दिया है। भारत के शेरों ने शानदार हॉकी खेलते हुए अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है। भारत की हॉकी टीम दिखा दिया है कि वो पदक के हकदार हैं। भारत का आखिरी ग्रुप स्टेज का मैच अब जापान के साथ 30 जुलाई को होगा। मैच में भारत के लिए 3 गोल वरुण कुमार, विवेक और हरमन ने दागे। टोक्यो ओलिंपिक में हरमन अब तक 3 गोल दाग चुके हैं।

भारत ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रहा। भारत के लिए ये गोल वरुण कुमार ने 43वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए दागा।  मैच के 48वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर केसेला ने गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद भारत के खिलाड़ियों ने जबर्दस्त जोश दिखाया और  2 मिनट के अंदर 2 गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।