Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में दीपिका-जाधव, टीम हॉकी ने न्यूजीलैण्ड को पीटा

Olympics

टोक्यो ओलंपिक से कुछ अच्छी और कुछ निराशाजनक खबरें मिली हैं। पहली अच्छी खबर यह है कि हॉकी में टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैण्ड को 3-2 से हरा दिया है। दूसरी अच्छी खबर यह है कि तीरंदाजी के मिक्स इवेंट में दीपिका और जाधव क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं अपूर्वी ने असफल होने से भारत को झटका लगा है। 

टोक्यो ओलंपिक का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भारत के कई अहम मुकाबले हैं, जिसमें पदक मुकाबले भी शामिल हैं। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। हालांकि दूसरे दिन देश कई खेलों में हिस्सा लेगा जिनमें से कुछ मेडल मैच भी शामिल है। दिन की शुरुआत 10 मीटर एयर राइफल के क्वालिफिकेशन राउंड से हुई  जिसमें अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालवरिन फाइनल में जगह नहीं ले पाईं।  वहीं दीपिका-जाधव ने आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इसका मेडल राउंड भी शनिवार को ही आयोजित होगा। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष) भी शनिवार को होगा। इसके अलवा तीरंदाजी, हॉकी, जुडो, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी भारत चुनौती पेश करेगा।

 

 

 

 

 

पहले हाफ का खेल पूरा हो चुका है। भारत सिर्फ गोल ही नहीं बॉल पॉजेशन के मामले में भी आगे रहा। न्यूजीलैंड ने पहले हाफ में गोल पर छह शॉट लिए और एक को गोल में बदला वहीं भारत ने आठ शॉट्स लिए और दो को गोल में बदला। भारत की ओर रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत ने मगर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। उसने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया है। हरमनप्रीत ने भारत की ओर से ये गोल दागा है। भारत 3-1 से आगे हो गया है।