Hindi News

indianarrative

टोक्यो में हिंदुस्तानी छोरियों ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई गोरियों का गुरूर, ऐतिहासिक क्षण! महिला हाकी के सेमीफाइनल में भारत

Tokyo Olympics 2020

भारत के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। भारत महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ये सपना नहीं हकीकत है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत की गुरजीत कौर 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की लीड दिलाई थी।

 

ये पहली बार है जब टीम इंडिया ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम का इस मैच में डिफेंस शानदार रहा है। ये आखिरी क्वार्टर में भी जारी रहा है। 51वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंडर ने क्या गजब का बचाव किया है। 52वें मिनट में सविता ने एक और अटैक का शानदार बचाव किया।