Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: कमलप्रीत कौर आज रच सकती हैं इतिहास, महिला हॉकी टीम करेगी ‘चक दे’

Tokyo Olympics 2020

टोक्यो ओलंपिक का आज 11वां दिन है। भारत आज भी पदक की उम्मीद है।  महिला चक्का फेंक एथलीट कमलप्रीत कौर अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगी और जिसमें वह भारत को पदक दिला सकती है। वहीं महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल खेलेगी। वो जीत लेती हैं तो पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत एक्शन में होंगे जबकि दुती चंद अब से कुछ ही देर में 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगी।

आज का भारत का शेड्यूल

एथलेटिक्स

सुबह 7:24 बजे: दुती चंद, महिला 200 मीटर हीट 4

शाम 4:30 बजे: कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल

निशानेबाजी

सुबह 8:00 बजे: संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन

दोपहर 1:20 बजे: पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन फाइनल

हॉकी

सुबह 8:30 बजे: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, महिला हॉकी क्वार्टर फाइनल

घुड़सवारी

दोपहर 1:30 बजे: फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालिफायर

शाम 5:15 मिनट: इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल