Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: डॉन्ट वरी गर्ल्स! मैच हारा मगर दिल जीता, टोक्यो में ब्रिटेन से हॉकी का ब्रॉंज मेडल हारने पर बोला इंडिया

Tokyo Olympics 2020

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज 15वां दिन है। भारत की महिला हॉकी टीम आज कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरी। भारत और ब्रिटेन दोनों टीमों ने शानदार हॉकी खेली। भारत की महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया है। कांस्य पदक के मैच में उसे ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार मिली है।

भारतीय महिला हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमने-सामने है। 2-0 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की है। गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट में गोलकर पहले स्कोर 2-2 से बराबर किया। इसके बाद वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोलकर टीम इंडिया को लीड दिला दी। भारत दूसरे हाफ के बाद 3-2 से लीड कर रहा है।

भारत की ओर से तीनों गोल 4 मिनट के अंदर आए हैं। दो गोल गुरजीत कौर और एक वंदना कटारिया ने किया है। वंदना का टूर्नामेंट में ये चौथा गोल है। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन ने एक और गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया है।