Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो में दो और मेडल कंफर्म! बॉक्सर पूजा रानी क्वार्टरफाइनल में, दीपिका ने लगाया जोरदार निशाना

Tokyo Olympics 2020

टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है। भारत को कुछ और मेडल की उम्मीद है। सुबह हॉकी में मिली हार के बाद टोक्यो से अच्छी खबर आई है। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने पदक का आस जगाई है। दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के करीब पहुंच गई हैं। उन्होंने अंतिम 8 में जगह बना ली है। दीपिका ने अंतिम 16 के मुकाबले में अमेरिका की जेनिफर फर्नाडेज को 6-4 से हरा दिया है।

वहीं बॉक्सर पूजा रानी ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने मुकाबले में जीत हासिल की है। पूजा रानी ने अंतिम 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चैब को 5-0 से हरा दिया है। पूजा रानी कार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पदक सुनिश्चित करने के उन्हें एक जीत की जरूरत है। पूजा रानी अब सेमीफाइनल में जगह बनाकर वह मेडल पक्का कर लेंगी।

 

इसके पहले आज भारतीय महिला हॉकी टीम  ब्रिटेन से 4-1 से हरा गईं। वहीं आर्चरी में तरुणदीप रॉय राउंड ऑफ 64 जीतने के बाद अगले राउंड में शूटऑफ में हारे। हालांकि बैडमिंटन से भारत के लिए अच्छी खबर है। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन को हरा दिया है। 35 मिनट में सिंधु ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच को 21-9,21-16 से जीता। ग्रुप स्टेज पर लगातार दूसरी जीत के साथ पीवी सिंधु नॉकआउट राउंड में पहुंच गई हैं। अब सिंधु से देश को पदक की उम्मीद है।