Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: क्‍वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका कुमारी, भारत की उम्मीदों को लगा झटका

Tokyo Olympics 2020

टोक्यो में आज भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। आर्चरी के क्‍वार्टर फाइनल में दीपिका हार गईं हैं। दीपिका दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाई। एन सान ने पहले सेट के बाद कई खराब शॉट खेले लेकिन दीपिका उस समय लीड बनाने में नाकाम रही। दीपिका कुमारी लगातार तीन सेट हार गई। जिससे वो मेडल की रेस से बाहर हो गईं। दीपिका से देश को पदक की उम्मीद थी।

इसके पहले भारत की महिला हॉकी टीम ने इस ओलंपिक में अपनी जीत हासिल कर ली है। रानी रामपाल की इस टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद बनी हुई है। भारत की ओर से एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत कौर ने किया। भारत के पास जीत के मार्जिन को और विशाल करने का मौका था। उसे 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे। भारत इसे एक भी गोल में नहीं बदल पाया।