Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत से मेडल की आस, रच सकती हैं इतिहास

Olympic Games Tokyo 2020

टोक्यो ओलंपिक महिला डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में बेहतरीन थ्रो किया है। उन्होंने 61.62 मीटर दूर चक्का फेंका है। कमलप्रीत छठे स्थान पर हैं।  वहीं अमेरिका की ऑलमैन वैलेरी 68.98 मीटर थ्रो के साथ पहले स्थान पर हैं।

कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरी हैं। वह पदक जीतने में कामयाब रहीं तो एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। महिलाओं के डिस्कस थ्रो का फाइनल शुरू हो गया है। इसमें भारत की कमलप्रीत कौर हिस्सा ले रही हैं। कमलप्रीत कौर क्वालिफिकेशन राउंड में 64 मीटर दूर चक्का फेंककर फाइनल में प्रवेश की हैं।