Hindi News

indianarrative

Chak De India: टीम इंडिया ने जापान को 5-3 से रौंदा, शान से Tokyo Olympics के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Tokyo Olympics 2020

भारती पुरुष हॉकी टीम का जलवा कायम है। आज अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में जापान को हराकर  क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश कर लिया है। भारत ने जापान को 5-3से हराया।  भारत की ये चौथी जीत है। उसने स्पेन, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को भी मात दी है। भारत को सिर्फ एक मैच में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे 1-7से हार का सामना करना पड़ा था।

अगर गोल की बात करें तो भारत के लिए दो गोल गुरजंत, दो हरमनप्रीत सिंह और एक नीलकांता शर्मा ने किया। मैच में भारत पुरी तरह से हावी रहा। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही मैच में बढ़त हासिल कर ली थी, जब 12वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को जबरदस्त ड्रैग फ्लिक पर गोल में तब्दील किया और पहला हाफ 1-0की बढ़त बना ली। 17वें मिनट में भारतीय टीम ने बेहतरीन मूव बनाया सिमरजीत सिंह के बेहतरीन पास को गुरजंत सिंह ने गोल में तब्दील कर दिया। हालांकि, दो मिनट बाद ही जापान ने भी वापसी की और 19वें मिनट में केंटा तनाका ने मेजबान टीम के लिए पहला गोल दाग स्कोरलाइन को 2-1कर दिया।

इस मैच का आखिरी क्वार्टर काभी मजेदार रहा, भारत ने शुरुआत में ही दो गोल ठोककर बढ़त हासिल कर ली, वहीं 51वें मिनट में नीलकांत ने भारत के लिए चौथा गोल किया, जबकि 56वें मिनट में एक बार फिर गुरजंत ने गोलस्कोरर रहे। ये मैच में उनका दूसरा गोल था। भारत के शानदार खेल को देखकर हर भारतीय इस बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ले मेडल की उम्मीद कर रहा है।