Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, नीदरलैंड्स से हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेल में दुनियाभर के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं, इस बीच हर खिलाड़ियों की नजर गोल्ड पर है। भारत के खाते में फिलहाल सिल्वर मेडल आया है, देश की बेटी मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीत कर पूरे देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा किर दिया है। उधर भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत हुई है। पहले ही मैच में नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा है।

विश्व की नंबर-1महिला टीम नीदरलैंड ने भारत को 5-1से हरा दिया। पूल-ए के इस मुकाबले भारतीय टीम ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया। पहले हाफ तक तक स्कोर 1-1की बराबरी पर था। लेकिन तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने एक के बाद एक तीन दागे। इसके बाद टीम इंडिया काफी दवाब में आ गई। वहीं, चौथे क्वार्टर के 52वें मिनट में मासाक्कर ने नीदरलैंड्स के लिए पांचवां गोल किया और भारतीय टीम पर 5-1से जीत दर्ज की। इंडिया की ओर से पहली गोल रानी रामपाल ने 10वें मिनट में किया।

भारत का अगला मुकाबला अब 26जुलाई को जर्मनी से होगा। रियो 2016के बाद लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारतीय महिला टीम से इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। इस बार टीम इंडिया पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तैयारी और फॉर्म में थी। हालांकि, उसके शुरुआत में ही निदरलैंड्स जैसी सबसे मुश्किल चुनौती मिली, जिससे टीम हार गई।

बताते चलें कि, टोक्य ओलंपिक में भारत के 100 से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया है ऐसे में माना जा रहा है कि देश के खाते में ज्यादा से ज्यादा मेडल आएगा। सुमित नागल पर इस वक्त सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। उन्होंने टोक्यो खेलों में डेनिस इस्तोमिन को तीन सेटों में हराया। नागल ने दो घंटे 34 मिनट तक चले मैच में इस्तोमिन को 6-4, 6-7, 6-4 से मात दी। अब उनका सामना दूसरे दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से होगा। जीशान अली ने सियोल ओलंपिक 1988 की टेनिस मेंस सिंगल्स टूर्नामेंट में पराग्वे के विक्टो काबालेरो को हराया था। उसके बाद लिएंडर पेस ने ब्राजील के फर्नाडो मेलिजेनी को हराकर अटलांटा ओलंपिक 1996 में कांस्य पदक जीता था। लिएंडर पेस के बाद से कोई भारतीय खिलाड़ी ने ओलंपिक में सिंगल्स मैच नहीं जीत पाया है। ऐसा 25 सालों के बाद हुआ है।