Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics: PM Modi ने इस खास अंदाज में दी Neeraj Chopra को बधाई, बोले- टोक्यो में रचा इतिहास!

नीरज चोपड़ा को खास अंदाज में PM Modi ने दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के पुरुष भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने शनिवार को 87.58 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इसी के साथ वह भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा टोक्यो में रचा गया इतिहास

पीएम मोदी ने ट्विटर पर नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि, टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई। #टोक्यो2020

 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा अभूतपूर्व जीत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका भाला सोना बाधाओं को तोड़ता है और इतिहास रचता है। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई ।

बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर का थ्रो फेंका। दूसरे प्रयास में 87.58 का थ्रो किया। तीसरा प्रयास अच्छा नहीं रहा और वह सिर्फ 76.79 की थ्रो ही फेंक सके। चौथे और पांचवें प्रयास में नीरज फाउल कर गए और आखिरी प्रयास में नीरज ने 84.24 का थ्रो किया। इसकी के साथ वह भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह ओलंपिक में भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपना नाम किया है। उनसे पहले पुरुष निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारत को बीजिंग ओलंपिक-2008 में स्वर्ण पदक दिलाया था।