Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: बजरंग पूनिया ने पूरा किया वादा, भारत को दिलाया छठा मेडल

Olympic Games Tokyo 2020

टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने छठा मेडल जीत लिया है। भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। इस ओलंपिक में उसने अब तक 6 मेडल जीत लिए हैं। बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीत लिया है।

पहले पीरियड में बजरंग ने 2-0 की लीड ली थी। इसके चलते दूसरे पीरियड में Daulet पर दबाव था। बजरंग ने इस दबाव का लाभ उठाया और शुरुआत में ही आक्रमण किए। नतीजा उन्होंने दो-दो बार 2-2 अंक बटोरकर लीड को 6-0 कर लिया। अब 50 सेकंड का मुकाबला बाकी था। बजरंग के कोच बार-बार उन्हें हल्का नहीं पड़ने के लिए जोश दिला रहे थे। बजरंग ने 2 अंक फिर बटोरकर बढ़त को 8-0 कर दिया और कांस्य पदक जीत लिया।