Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics: Ravi Dahiya को हरियाणा सरकार देगी इतने करोड़ रुपए और क्लास वन की नौकरी

Ravi Dahiya को हरियाणा सरकार देगी इतने करोड़ रुपए

टोक्यो ओलंपिक महांकुभ में भारत के लिए गुरुवार का दिन काफी अच्छा रहा। आज दिन की शुरुआत और अंत दोनों में ही भारत के खाते में मेडल आए हैं। शुरुआत में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया तो दिन खत्म होते-होते रेसलिंग में भी भारत को सिल्वर हाथ लगा। रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया जिसके बाद देशभर में उनकी तारीफ हो रही है। अब हरियाणा सरकार ने इनामों की घोषणा की है।

हरिणाया सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रवि दहिया को शुभकामनाएं देते हुए 4 करोड़ रुपए की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्हें क्लास वन की नौकरी भी मिलेगी और रियायती दर पर HSVP का प्लॉट भी मिलेगा। इतना ही नहीं, कुस्ती को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि, रवि दहिया के गांव नाहरी में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर रेसलिंग स्टेडियम बनाया जाएगा।

 

रवि दहिया की जीत के बाद हरियाणा सीएम ने कहा कि, बेटे रवि दहिया ने टोक्यो ओलिंपिक में लट्ठ गाढ़कर न सिर्फ हरियाणा का बल्कि पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है। रजत पदक जीतने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल करें, यही कामना करता हूं। इसी के साथ खट्टर ने रवि दहिया की जीत पर उन्हें इनाम राशि दिए जाने का भी ऐलान किया।

 

हॉकी टीम की जीत पर भी बधाई देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने टीम में शामिल हरियाणा के खिलाड़ियों को इनामी राशि देने का घोषणा किया था। हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए इनामों का ऐलान करते हुए खट्टर ने कहा कि, मैं हरियाणा सरकार की तरफ से भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपए की इनाम राशि के साथ खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा करता हूं।