Hindi News

indianarrative

Tokyo Paralympics 2020: ‘सोना’ हार कर भी ‘चांदी’ से चमके नोएडा के DM सुहास, जीता सिल्वर मैडल

Tokyo Paralympics 2020

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल यथिराज को टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत के पैरा-शटलर सुहास यथिराज पुरुषों के बैडमिंटन इवेंट के SL4 कैटेगरी का गोल्ड मेडल मैच हार गए। गोल्ड मेडल के लिए फ्रांस के लुकास मजूर के साथ उनका रोमांचक और तगड़ा मैच हुआ, जिसमें उन्हें 21-15, 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

 

फ्रांस के लुकास मजूर शुरुआत से ही गोल्ड मेडल मैच जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। और, इसकी वजह भी थी। दरअसल, टोक्यो पैरालिंपिक्स में वो पहले भी सुहास यथिराज को हरा चुके थे और इसके अलावा उनकी रैंकिंग भी नंबर वन थी। मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 18 पदक जीते हैं। भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।