Hindi News

indianarrative

विराट-अनुष्का शर्मा ने बेटी का नाम रखा ‘वामिका’, पता है नाम का मतलब?

विराट-अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की बिटिया का नाम 'वामिका' रखा गया है। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है। तस्वीर में अनुष्का शर्मा अपनी बिटिया को गोद में लिए नजर आ रही हैं। पिछले महीने 11 जनवरी को विराट और अनुष्का के घर में नन्ही परी आई थी।

अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'हमने प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत ली है, लेकिन नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। आंसू, हंसी, खुशी, चिंता… कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस होती हैं। नींद उड़ जाती है, लेकिन हमारा दिल भरा है। शुभकामनाओं, प्रार्थना और एनर्जी के लिए आपका शुक्रिया।'

क्या है नाम का मतलब?

'वामिका' नाम से एक बात तो साफ है कि यह नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है। वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम और देवी दुर्गा का एक विशेषण हैं। इसे नाम का मतलब भगवान शिव और पावर्ती का मिलाजुला स्वरूप (a composite form of Lord Shiva and Goddess Parvati) भी माना जाता है। वामिका नाम की राशि वृषभ यानी इंग्लिश में Taurus होती है।

मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई साल डेटिंग के साथ 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अगस्त 2020 में विराट और अनुष्का ने ऐलान किया था कि वह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। 11 जनवरी 2021 को नन्हीं वामिका को अनुष्का ने जन्म दिया था।