Hindi News

indianarrative

Virat Kohli और Chetan Sharma में सिलेक्शन को लेकर हुई बुरी तरह लड़ाई, टीम इंडिया में मचा हड़कंप, जानें क्या है ये पूरा मामला

COURTESY- GOOGLE

भारतीय टीम इंडिया के अंदरखाने में खूब बवाल मचा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले से ही विवाद सामने आने लगे थे। फिलहाल, चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी और विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के बीच जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड दौरे से बाहर होने के बाद से ही अंदरखाने में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम चाहती थी कि शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड भेजा जाए। ये विवाद तब और भी बढ़ गया जब चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को शुभमन गिल की जगह इंग्लैंड भेजने से साफ मना कर दिया।

सिलेक्शन कमिटी का मानना था कि भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहले ही बहुत से काबिल खिलाड़ी है। टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में पहले ही बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन मौजूद है, जो ओपनिंग में बढ़िया विकल्प है। वहीं, विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन पर भरोसा नहीं है।

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने जैसे ही पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को शुभमन गिल की जगह इंग्लैंड भेजने से मना किया तो मामला और भी गर्म हो गया।  सिलेक्शन कमिटी के इस कदम के कारण जब कप्तान को उनकी पसंद का खिलाड़ी नहीं मिल पाया तो चयनकर्ताओं के साथ उनकी तनातनी हो गई।