Hindi News

indianarrative

IPL 2021: धोनी की तैयारी बता रही है IPL चैम्पियंस ट्राफी को तो CSK ही लेकर जाएगी!

MS Dhoni

आईपीएल की शुरुआत से पहले धोनी गेंदबाजों को धून रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों की गुंज है। धोनी नेट्स पर ताबातोड़ शॉट्स खेल रहे हैं। चेन्नई का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ खेलना है।  टूर्नामेंट शुरू होने से पहले धोनी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे चेन्नई सुपरकिंग्स को राहत मिल रही होगी। धोनी अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाज करते दिख रहे हैं। धोनी ने नेट्स में हेलिकॉप्टर शॉट भी मारा। 

यहां देंखे वीडियो https://www.instagram.com/p/CNRazeGgzSa/

आपतो मालूम हो को चेन्नई का पिछला सीजन काफी बेकार गया था। धोनी की टीम इस बार अपनी पुरी ताकत झोंकना चाहेगी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले गए 2020 के टूर्नामेंट में तीन बार की चैम्पियन सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था, जब धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। 

सीएसके को पिछले साल अपनी कमजोर बल्लेबाजी के कारण नुकसान उठाना पड़ा था। यदि इस विभाग में उसने सुधार नहीं किया, तो फिर उसकी वापसी की संभावना कम हो जाएगी।  यही नहीं टीम को जीत दिलाने के लिए उसके तेज गेंदबाजों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।