Hindi News

indianarrative

WI vs AUS: क्रिस गेल और एविन लुइस ने मचाया कत्लेआम, 17 गेंदों में फोड़ डाले 90 रन

WI vs AUS

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जब रंग में होते हैं तो छक्कों की बारिश होती है। फिर गेंद मैदान के बाहर लहराते हुए दिखती है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 5वें टी20 मैच में। इस मैच में गेल और एविन लुइस से कंगारु गेंदबाजों को जमकर लूटा। दोनों ने मात्र 17 गेंदों में कत्लेआम मचा दिया।  गेल और लुइस ने मिलकर 17 गेंदों पर 90 रन बटोरे।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे वेस्ट इंडीज ने 20 ओवर में 199 रन बनाए, जिसमें 79 रन अकेले एविन लुइस के बल्ले से निकले। लुइस ने ये रन 34 गेंदों पर 232.35 की स्ट्राइक रेट से ठोके। उनकी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। मतलब उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी के 70 रन सिर्फ 13 गेंदों पर जड़े। 29 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज लुइस के T20 इंटरनेशनल करियर का ये 9वां अर्धशतक है।

लुइस के इस बड़े धमाके के साथ एक छोटा मगर असरदार धमाका क्रिस गेल ने भी किया। उनकी पारी सिर्फ 7 गेंदों की रही, जिसमें उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए। लेकिन, इस दौरान पहली 5 गेंदों पर ही उन्होंने छक्के-चौकों की नुमाइश कर गेल स्ट्रोम के आने के संकेत दे दिए। ऑस्ट्रेलिया के गनीमत रही तूफान ज्यादा बड़ा नहीं आया, पर गेल ने ऑस्ट्रेलिया स्पिनर एडम जंपा का खेल जरूर बिगाड़ दिया। गेल और लुइस की बाउंड्रीज मिला दें तो दोनों ने 17 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है। इसमें 11 बार उन्होंने उसे हवा के रास्ते और 6 बार जमीनी मार्ग से।

ऐसा करते हुए दोनों 17 बाउंड्रीज से टीम के लिए 90 रन बटोरे हैं। इनके इस प्रयास से वेस्ट इंडीज ने 3 साल पहले बनाए भारत के छक्कों वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। वेस्ट इंडीज की टीम इस साल अब तक 13T20 में 140 छक्के लगा चुकी है, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत ने साल 2018 में 122 छक्के T20 में जड़े थे। इतना ही नहीं लुइस अब न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक 9 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।