Hindi News

indianarrative

Wrestling Couple: बजरंग पुनिया ने संगीता फोगाट संग रचाई शादी

Wrestling Couple: बजरंग पुनिया ने संगीता फोगाट संग रचाई शादी

फोगाट सिस्टर्स में सबसे छोटी संगीता फोगाट और बजरंग पुनिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट की बेटी संगीता फोगाट भी पहलवान हैं और उन्होंने दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया के संग शादी रचाई (Bajrang Punia ties Knot With Sangeeta Phogat)। ये शादी 25 नवंबर को चरखी दादरी के गांव बलाली में आयोजित की गई थी। कोरोना को देखते हुए शादी की रस्म में सीमित संख्या में ही लोगों को निमंत्रित किया गया था। संगीता फोगाट की बहन रितु फोगाट ने नव दंपत्ति की फोटो ट्विटर पर शेयर की उन्हें जिंदगी के नए सफर की शुभकामनाएं दी (Wrestling Couple)।

The way you are the best sister to me @sangeeta_phogat I am sure you will be the best wife to your husband too @BajrangPunia Congratulations to both of you..
I really miss that time darling love you so much misss u so much ❤️ pic.twitter.com/77BSbXljfd

— Ritu phogat (@PhogatRitu) November 26, 2020

बेटी बचाने के लिए आठवां फेरा

संगीता और बजरंग पुनिया ने शादी का आठवां फेरा बेटी बचाने के संकल्प का लिया। शादी में दोनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया। शादी में दुल्हे की ओर से 21 बारातियों ने शिरकत की। सभी के लिए मास्क अनिवार्य था। संगीता ने अपनी पड़ी बहनों गीता और बबीता की ही तरह शादी में सात के बजाय आठ फेरा लिया। इससे पहले हल्दी की रस्म की तस्वीरें गीता फोगाट और संगीता फोगाट ने सोशल मीडिया में साझा की थीं।

बजरंग पूनिया का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में 26 फरवरी 1994 को हुआ था। जिन्होंने 2018 के एशियन खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान के पहलवान ताकातानी डायची को मुकाबले में 11-8 से हराया था। एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया भारत के 9वें पहलवान हैं। बजरंग ने अपना यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है।

खबरों के मुताबिक पहले शादी ओलंपिक 2020 के बाद होने वाली थी, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के कारण ओलंपिक टल गया। ऐसे में दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- मैं भारत में एमएमए बनाने में मदद करना चाहती हूं : रितु फोगाट