Hindi News

indianarrative

WTC Final IND vs NZ: राष्ट्रगान गाते हुए भावुक हुए Virat Kohli, वीडियो हो रहा जबरदस्त वायरल

photo courtesy google

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। मैच को शुरु करने से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान गाया गया। भारत के राष्ट्रगान को गाते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भावुक हो गए। न सिर्फ विराट कोहली बल्कि पूरे देश की जनता इमोशनल हो गई। हर कोई ट्वीट के जरिए राष्ट्रगान को सुन अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। ये गर्व से भरा पल वाकई बेहद शानदार दिखाई दे रहा है। 

आपको बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस महामुकाबले में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर पद्मश्री से सम्मानित मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी हाथ में ब्लैक बैंड पहनकर मैदान में उतरे। आपको बता दें, शुक्रवार रात फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में कोरोनावायरस की वजह से निधन हो गया था। मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सुबह तक वे बात कर रहे थे। डॉक्टर ने उनसे नाश्ता करने को कहा तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि पहले तुम भी चाय-कॉफी पी लो।

चलिए अब आपको भारतीय और न्यूजीलैंड की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी है, ये बताते है-

भारत का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा।

न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, टॉम लैंथम, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, काइल जैमिसन, बीजे वॉटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर।