Hindi News

indianarrative

Bihar : सुशील मोदी की जगह इस बार नया डिप्टी सीएम!

Bihar : सुशील मोदी की जगह इस बार नया डिप्टी सीएम!

बिहार में बनने जा रही राजग सरकार में इस बार नया उप-मुख्यमंत्री (Deputy CM) हो सकता है। कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद के भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के ट्विट से यह संकेत मिलने लगे हैं। सुशील मोदी के ट्विट से साफ हो गया कि यह बदलाव किया जा सकता है।

मोदी ने ट्विट करके तारकिशोर को भाजपा विधानमंडल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमती रेणु देवी को भाजपा विधान मण्डल दल का सर्वसम्मति से उप नेता चुने जाने पर भी बधाई दी।

सुशील मोदी ने अपने एक ट्विट में कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
<blockquote class="twitter-tweet">
<p dir="ltr" lang="hi">भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।</p>
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) <a href="https://twitter.com/SushilModi/status/1327924241027661824?ref_src=twsrc%5Etfw">November 15, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

इससे करीब-करीब इतना तय हो गया है कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुशील मोदी की जगह दूसरा व्यक्ति उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।.