Hindi News

indianarrative

तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र ने याद किया

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र उन्‍हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस अवसर पर देश के लिये लोकमान्य तिलक के त्याग, बलिदान और समर्पण को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत लोकमान्य तिलक को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर नमन करता है। उनकी विशिष्‍ट प्रतिभा एवं तीक्ष्‍ण समझ, साहस, न्याय की भावना और स्वराज के अभिनव विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहते हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें लोकमान्य तिलक के जीवन, विचारों और कार्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है।
<blockquote class="twitter-tweet">
<p dir="ltr" lang="en">India bows to Lokmanya Tilak on his 100th Punya Tithi.

His intellect, courage, sense of justice and idea of Swaraj continue to inspire.

Here are some facets of Lokmanya Tilak’s life… <a href="https://t.co/9RzKkKxkpP">pic.twitter.com/9RzKkKxkpP</a></p>
— Narendra Modi (@narendramodi) <a href="https://twitter.com/narendramodi/status/1289399888065605632?ref_src=twsrc%5Etfw">August 1, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
बाल गंगाधर तिलक ने देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में अहम योगदान दिया। उन्होंने 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' का नारा दिया। वह एक विद्वान, लेखक, गणितज्ञ और दार्शनिक थे। उन्हें उनके अनुयायियों द्वारा 'लोकमान्य' अर्थात 'प्रिय नेता' की उपाधि दी गई। 1 अगस्त, 1920 को मुंबई में उनका निधन हो गया था।.