Hindi News

indianarrative

Jammu Kashmir: स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगाया लाल चौक

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू कश्मीर में खास तैयारियां की गई हैं। जम्मू कश्मीर को भी कार्यक्रम से पहले तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। सुर्खियों में रहने वाला लाल चौक तिरंगे की रोशनी में जगमगा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा लाल चौक ही तिरंगामय दिख रहा है।