Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympic 2020 India Vs Germany Hockey: भारत के इन शेरों के आगे जर्मनी खिलाड़ियों की एक न चली

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का चौथा पदक भी मिल गया है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपनी जीत का डंका बजाया। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में भारत को पदक हासिल हुआ है। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।