Hindi News

indianarrative

जानिए कौन हैं देवेंद्र झाझड़िया? जो भाला फेंककर उठाएगा गोल्ड

 
जापान की राजधानी टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021 तक पैरालंपिक होने वाले हैं। इसमें जेवलिन थ्रो के सुपरमास्टर देवेंद्र झाझड़िया भारत की ओर से मैदान में उतरेंगे। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में देवेंद्र झाझड़िया का मुकाबला 30 अगस्त को होगा। एथेंस और रियो के बाद अब टोक्यो में देवेंद्र की नजर अपने तीसरे ओलंपिक गोल्ड मेडल पर होगी। देवेंद्र झा​झड़िया पहले पैरा-एथलीट है, जिन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया हैं। उनके नाम 62.15 मीटर भाला फेंक का रिकॉर्ड है।