Hindi News

indianarrative

बड़ी खबर! EU के 15 देशों ने Covishield को दी मंजूरी, चीन को लगी मिर्ची

EU 15 Countries Approved Indian Vaccine

भारत में बनी कोरोना वैक्सीन को अब यूरोपियन यूनियन के 15 देशों ने मान्यता दे दी है। धीरे-धीरे यूरोपियन देश कोवीशील्ड को मान्यता देते जा रहे हैं। इसी क्रम में अब बेल्जियम भी शामिल हो गया है जिसने कोवीशील्ड को मान्यता दी है।

यूरोपियन नेशन बेल्जियम (Belgium) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University)  कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता देदी है। भारत में बेल्जियम के दूतावास ने  इस बारे में जानकारी दी। बेल्जियम इन इंडिया ने ट्वीट किया, ‘बेल्जियम सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India)  और COVAX परियोजना के एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) को मान्यता देता है। यह निर्णय भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश के लिए वैक्सीन असमानता के खिलाफ एक अहम निर्णय है।

इसी के साथ, अब यूरोपीय संघ के 15 देश कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन को मान्यता दे चुके हैं। इसमें स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, फिनलैंड, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, लातविया, नीदरलैंड, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन शामिल हैं। भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके लोग अब इन देशों में जा सकते हैं।